इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
ब्यूरो चीफ
डा.प्रवीण तोगड़िया 21 नवम्बर को सिवनी आगमन
सिवनी। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सेनानी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डा.प्रवीण तोगड़िया का सिवनी आगमन 21 नवम्बर 2025 को होगा।वे शाम 7:30 बजे सिवनी पहुँचेंगे और रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।
संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष अभिषेक मालू ने बताया कि अगले दिन 22 नवम्बर 2025 को डा.तोगड़िया सिवनी एवं जिले के विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।अपने संबोधन में वे कार्यकर्ताओं और नगरवासियों को मार्गदर्शन देंगे।
डॉ.तोगड़िया के आगमन को लेकर जिले में उत्साह देखा जा रहा है।संगठन से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उनकी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रेस प्रकोष्ठ ने बताया कि यह अवसर महत्वपूर्ण है तथा सभी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।