दबकोरा मदरसे के सालाना जलसे का भव्य आयोजन, जिलेभर से पहुंचे उलेमा व जिम्मेदार गणमान्य लोग
सहारनपुर। दबकोरा मदरसा में आयोजित सालाना जलसे का कार्यक्रम बड़े ही शान ओ शौकत के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए बड़े हजरात, क्षेत्र के दीन के जिम्मेदार सम्मानित साथियों तथा बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रोहित सिंह राणा अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी आयोजकों को बधाई देते हुए रोहित सिंह राणा ने कहा कि दबकोरा के लोगों का स्नेह और सम्मान हमेशा प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी आयोजक साथियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा दबकोरा के बाशिंदों के प्रेम व गर्मजोषी के लिए हृदय से आभार जताया कार्यक्रम के बाद रोहित सिंह राणा ताजपुरा में अलीगढ़ मुस्लिम स्कूल के संचालक मास्टर जाकिर अहमद जी की शादी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए और नवदम्पत्ति को अपनी ओर से शुभाशीष व हार्दिक बधाई दी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़