सहारनपुर — समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय रामशरण दास की 17वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजली
सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित जिला सपा कार्यालय में आज स्वर्गीय रामशरण दास की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लि
– जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि रामशरण दास ने हमेशा सिद्धांतों और आदर्शों की राजनीति की। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और स्वार्थ की राजनीति से दूर रहे।
-विजेश शर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, ने दास को “असाधारण व्यक्तित्व” बताया, जो सादगी और बेबाकी के साथ राजनीति में सक्रिय रहे।
-रतन यादव प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, ने कहा कि दास ने राजनीति को कभी भी दिखावा नहीं बनाया और हमेशा स्वच्छ राजनीति को अपना मुख्य उद्देश्य
समारोह में उपस्थित सभी ने एक स्वर में कहा कि रामशरण दास के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत किया जाए
-फैसल सलमानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी
-मुस्तकीम राणा,महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष
– राजकुमार प्रधान रवि कंबोज, हसीन सनी, कुमार चौधरी, जुमला सिंह, शहजाद माजरा, वेदपाल पटनी, राजीव पवार आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के इस श्रद्धांजलि समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि रामशरण दास का आदर्श‑संकल्प आज भी पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। उनके विचारों को अपनाकर पार्टी सामाजिक न्याय और स्वच्छ राजनीति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ेगी।
समाजवादी पार्टी, सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़