सोनभद्र। शिवि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रख्यात शिक्षाविद, अर्थशास्त्री तथा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय शिवधारी शरण राय की जयंती शुक्रवार की देर शाम उनके निज आवास निराला नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान एवं संगोष्ठी समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात लोक साहित्यकार एवं लोकवार्ता शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. अर्जुन दास केसरी ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. केसरी ने कहा कि एस.एस. राय का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे एक शिक्षक, खिलाड़ी, कलाकार, पर्यटक, शिक्षक नेता, सनातन धर्म के पोषक तथा विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंदोलनों से जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की और शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ संचालक शिव शंकर गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व विज्ञान प्रवक्ता भइयालाल सिंह, साहित्यकार पारसराम मिश्रा ने राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर राय परिवार के सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने किया।
संगोष्ठी में अविनाश शरण, आशुतोष शरण, सुधीर शरण, ज्ञानेंद्र शरण, जया राय, डॉ. आनंद शरण राय, डॉ. गोविंद सिंह, एडवोकेट जे.पी. सिंह, विनोद चौबे, राजेश बंसल, शिव सांवरिया, अब्दुल हई, मुन्ना भाई, फारूक अहमद, डॉ. एस.एन. सिंह, आनंद बहादुर सिंह और हर्षवर्धन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।