उरई(जालौन):
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण, पढ़ा डीजीपी का संदेश:
पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन उरई में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पुलिस ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्र सेवा एवं पुलिस ध्वज की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान एसपी ने डीजीपी द्वारा जारी संदेश को पढ़कर सुनाया और अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और अटूट समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है। पुलिस कर्मियों को सदैव जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए कानून एवं व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए। प्रतिसार निरीक्षक नें एसपी के वर्दी पर झंडा लगाया। कार्यक्रम के अंत में सलामी दी गई और पुलिस कर्मियों को अनुशासन तथा कर्तव्य पालन का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार सहित पुलिस लाइन में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश