वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
सहारनपुर द्वारा आयोजित साप्ताहिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्राधिकारी को प्रतिमाह के अन्तिम सप्ताह में “सर्वोत्तम क्षेत्राधिकारी सम्मान चिन्ह (शील्ड)” प्रदान किया जाता है। यह सम्मान राजपत्रित अधिकारियों के बीच उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं जनसुरक्षा को मजबूत करने हेतु दिया जाता है।
कैम्प कार्यालय,
. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की इस माह के अन्तिम साप्ताह में आयोजित गोष्ठी में इस माह के मूल्यांकन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव (IPS) ने कुल 1000 में से 680 अंक। प्राप्त कर प्रथम स्थान_ प्राप्त किया। मनोज कुमार द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण,
अपराध नियंत्रण में सजगता एवं जनसुरक्षा हेतु की गई उल्लेखनीय कार्यवाहियों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा इस माह का “सर्वोत्तम क्षेत्राधिकारी सम्मान चिन्ह (शील्ड)” सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री मनोज कुमार यादव (IPS) को प्रदान किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़