उरई(जालौन):
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक:
SIR कार्य में तेजी लाने के निर्देश:
जिलाधिकारी ने कहा समय से फार्म न जमा करने पर नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं होगा,मतदाता स्वयं होंगे जिम्मेदार । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर वितरित किए गए फार्म यदि मतदाताओं द्वारा समय से जमा नहीं किए जाते, तो उनका नाम ड्राफ्ट सूची में सम्मिलित नहीं होगा, जिसके लिए मतदाता स्वयं जिम्मेदार होंगे।जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने अपने बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय करें और उन्हें बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं से फार्म भरवाकर 4 दिसंबर तक पूर्ण रूप से जमा कराए जाएँ।जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल निर्वाचन प्रक्रिया के प्रमुख भागीदार हैं और उनके सहयोग से ही मतदाता सूची का शत-प्रतिशत शुद्धिकरण संभव है। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी दल लोक तांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शान्ति स्वरूप महेश्वरी(भा.ज.पा.), राजीव शर्मा (सपा), भगवती शरण पांचाल (बसपा), विनोद कुमार नगरिया (भा.क.पा.), कमल दोहरे (कांग्रेस), विजय चौधरी (आप), महेंद्र (अपना दल एस), विनोद कुमार (भा0क0पा0) आदि उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश