ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

सेवा का अधिकार सप्ताह’ कार्यक्रम के अंतिम दिन शिविरों में उमड़ा जनसमूह

```html id="cyap7e" ```

नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।

 

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ कार्यक्रम के अंतिम दिन शिविरों में उमड़ा जनसमूह

 

कार्यक्रम के अंतिम दिन तक कुल 1,40275 आवेदन प्राप्त हुए,74114 आवेदनों का हुआ निष्पादन,शेष को किया गया प्रक्रियाधीन

 

हजारीबाग: आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न पंचायतों में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतिम दिन 28 नवंबर को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं को आम जनता तक समयबद्ध रूप से पहुँचाना था।

 

शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सेवाओं से जुड़ी समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया गया। सभी आवेदन पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर तत्परता से निष्पादन करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

 

आज आयोजित जिलेभर के शिविरों से प्राप्त आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र – 23990, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 22018, आय प्रमाण पत्र – 19495, जन्म प्रमाण पत्र – 2619, मृत्यु प्रमाण पत्र – 902, नया राशन कार्ड – 3268

 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित:वृद्धा पेंशन – 10558। विधवा पेंशन – 355। विकलांग पेंशन – 201। दाखिल-खारिज – 400। भूमि धारण प्रमाण पत्र – 117। भूमि की मापी – 16

 

झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अन्य सेवाएं – 457 । अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन – 55335। धोती–साड़ी–लूंगी वितरण – 544। अब तक पूरे जिले में कुल 1,40,275 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से । 74,114 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।1935 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं,64145 आवेदन लंबित हैं। तथा 81 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अबतक के शिविरों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निष्पादन हो, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *