दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द में रविवार की दोपहर पूर्व प्रधान हृदय नारायण गौड (50)पुत्र रामचंद्र गौड ने पारिवारिक विवाद से दुखी होकर विषैला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देखकर ग्राम प्रधान पति संतोष पनिका की मदद से दोपहर 3 बजे निजी वाहन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह