दुद्धी सोनभद्र। प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एस.आई.आर.) की समय-सीमा को 7 दिन बढ़ाकर अब 11 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। इस फैसले से मतदाताओं को अपने नामों में सुधार या जुड़ाव के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने एवं हटाने की सभी प्रक्रियाएं अब निर्धारित तिथि तक पूरी की जाएंगी। कर्मचारियों की कमी और काम की जटिलता को देखते हुए यह विस्तार बीएलओ कर्मियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
बता दे कि इस संशोधन का मकसद अधिक से अधिक मतदाताओं को अपनी सही जानकारी दर्ज कराने का अवसर देना है, ताकि आगामी चुनावों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह