दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के झारो गांव निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।युवक की स्थिति गंभीर देख परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया ।
मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय हरेंद्र पुत्र सीताराम निवासी झारो मंगलवार शाम लगभग पाँच बजे अपने भाई के साथ मामूली बात को लेकर बहस कर रहा था। इस दौरान उसने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। घटना के तुरंत बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।
परिजन उसे तुरंत निजी साधनों से दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया है। युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर नहीं है और इलाज जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह