दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार शाम 5 बजे सड़क हादसे में मझौली गांव निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल गौड़ (50) पुत्र मोहन गौड़ वे बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे कि खदियां नाले से आगे शंकर के घर के पास अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों ने फौरन एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और अस्पताल मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पुलिस व दुद्धी कोतवाली टीम घटनास्थल पहुंची। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह