अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। फूले शाहू, अम्बेडकर वरिष्ठ नागरिक जनजागृति समिति द्वारा कल शनिवार डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस अम्बेडकर चौक पर मनाया जाएगा। इस संबंध में समिति अध्यक्ष एस एल चौकीकर व सचिव एमएल पाटील ने बताया कि शनिवार प्रात: 9 बजे वंदना की जाएगी व शाम 6 बजे मोमबत्ती प्रज्जवलित कर अम्बेडकर के विचारों पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष एस एल चौकीकर, सचिव एमएल पाटील, सीएल खातरकर, तुकाराम लोखंडे, बीएल मोसादकर, सीएन डोंगरे, प्रकाश उबनारे, प्रो.बीडी खातरकर, भाऊराव भालेकर, भाऊराव पाटील ने उपस्थित होने का अनुरोध किया है।