नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
डाॅ.भीमराव आम्बेडकर ने समाज सुधार और समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया : निसार खान
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संविधान के निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित डाॅ.भीमराव अंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनहे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि दलितों के उद्धारक, भारतीय संविधान के निर्माणताओं में से प्रमुख डाॅ.भीमराव आम्बेडकर ने समाज सुधार और समाज के संगठन में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया था । पददलितों को उनके आधिकार का न्याय अधिकार का स्मरण दिलाकर, उनमें आत्मविश्वास भरा । अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा उनहे दी । स्वाधीन भारत के विकास हेतु मार्गदर्शक सिद्धांत संविधान में प्रस्तुत कर अपना देशप्रेम व्यक्त किया । मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाल वाला महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बेबी देवी युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, मकसूद आलम, डाॅ.प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह रघु जायसवाल ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति एनआईएमएस के जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, पंचम पासवान, निसार अहमद भोला, मोहम्मद रब्बानी, अनिल कुमार भुईंया, अजित कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुनिल कुमार साहू,मोहम्मद वारिस के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।