इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
पत्नी की हत्या करने वाले पति का शव मिला कुंआ मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच मे लिया।
सिवनी:दिनांक 10/12/2025 को थाना बरघाट मे ग्राम कोटवार तामसिंह पाटिल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बम्हनी मे फगलाल जामरे के खेत की मेड के पास ग्राम बम्हनी की रहने वाली सरस्वती पति नितेन्द्र जामरे का शव पडा है जो मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई एवं ग्राम कोटवार की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 76/2025 धारा 194 बी. एन.एस.एस. का कायम कर जांच मे लिया गया।
मृतिका नवविवाहिता होने से मर्ग की जांच एसडीओपी बरघाट के द्वारा की गई एवं जांच पर आये तथ्यो से पाया गया कि आरोपी नितेन्द्र उर्फ मिथुन पिता नरेश जामरे उम्र 26 साल निवासी बम्हनी मरारीटोला के द्वारा अपनी पत्नी मृतिका सरस्वती को दहेज कम लाई है कहकर मानसिक रूप से प्रताडित करते रहता था एवं मृतिका गर्भवती थी जो मेरा बच्चा नही है कहकर चरित्र पर संदेह करता था जो इन्ही कारणो के चलते आरोपी नितेन्द्र उर्फ मिथुन ने मृतिका सरस्वती की गला दबाकर हत्या किया एवं शव को ठिकाने लगाने हेतु ग्राम के फगलाल जामरे के खेत मे फेक दिया जो आरोपी के विरूध्द धारा 80 (1), 103(1), 238 (ए) बीएनएस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहनीश बैस थाना बरघाट के द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपी नितेन्द्र जामरे की लगातार तलाश पतासाजी की गई जो पतासाजी के दौरान आज दिनांक 12/12/25 को आरोपी नितेन्द्र जामरे का शव ग्राम बम्हनी मे जहां मृतिका का शव मिला था से कुछ दूरी पर कुंआ के पानी मे मिला है।मृतक के शव की पंचनामा कार्यवाही कर पीएम. कराया गया है एवं मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।