सहारनपुर ब्रेकिंग
आज 13 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन..
सहारनपुर में लंबित मामलों के निस्तारण का बड़ा अवसर…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है- जिसमें जनपद के सभी तहसीलों और दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट सहारनपुर परिसर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सुनवाई होगी- इस लोक अदालत में न्यायालयों में विचाराधीन तथा सुलह-समझौते योग्य मामलों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा- लंबे समय से लंबित विवादों को शीघ्र समाधान का यह एक प्रभावी मंच माना जा रहा है- जहां पक्षकार बिना लंबी अदालती प्रक्रिया के राहत पा सकते हैं- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा कराएं-ताकि समय व संसाधनों की बचत के साथ न्याय आसान और सुलभ बन सके
. रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़