सहारनपुर DDMA की अपील: सर्दियों में रहें सुरक्षित!
बढ़ती ठंड के बीच, ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि सुरक्षित रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए इन 06 ज़रूरी बातों का पालन करें।
हमेशा गर्म कपड़े पहनें: शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।
विशेष ध्यान रखें: बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की देखभाल प्राथमिकता से करें।
हवा और नमी: कमरों की खिड़कियाँ हवा के आवागमन के अनुसार खोलें और बंद करें, तथा अनावश्यक नमी से बचें।
धूप का लाभ लें: रोज़ाना 15-20 मिनट सुबह की धूप में बैठना विटामिन D और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
गर्म भोजन और पेय: पौष्टिक, गरम भोजन का सेवन करें।
भीतर से गर्म रहें: हल्का गर्म पानी, सूप, चाय या काढ़ा जैसे पेय शरीर को अंदर से गर्म और स्वस्थ रखते हैं।
सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़