सहारनपुर
डॉ. अब्दुल क़ादिर के नेतृत्व में आयोजित हुई भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता
बच्चों की कला और अभिभावकों की भागीदारी ने बनाया आयोजन यादगार
सहारनपुर । द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून के तत्वावधान में शुद्ध पर्यावरण एवं पृथ्वी बचाव विषय पर एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोर्ट रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित इस रचनात्मक कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माइक्रो इंजीनियरिंग कंपनी के अनिल यादव रहे। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण अभिभावकों के लिए आयोजित गायन प्रतियोगिता रही, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
इस आयोजन के सफल संचालन में डॉ. अब्दुल क़ादिर, सौरभ नैलवाल एवं श्रीमती समता गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों के सहयोग से यह कार्यक्रम बच्चों, अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच आपसी सहभागिता और समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़