कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर
बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में आज बड़ा हादसा होने से टला। बात दोपहर 12:30 बजे की है। अचानक 11000 केवी का बिजली का तार टूट कर गेंदालाल सोनू पप्पू और रमेश के घर पर गिर गया। कुछ लोग खेतों में काम करने गए थे और कुछ लोग घर में बैठकर खाना खा रहे थे अचानक बहुत जोर की आवाज आई और देखते ही देखते आग लगने लगी लोगों ने निकाल कर देखा तो तार टूटा हुआ था और बहुत जोरों से आगे निकल रही थी लोगों ने तत्काल लाइनमैन को फोन कर कर लाइट बंद करवाई और घटना की जानकारी दी। सोनू और गेंदालाल ने बताया कि हमारे बैल भी सामने ही बंदे थे परंतु ऊपर वाले की मेहरबानी हुई कि कोई जन हानि नहीं हुई। सभी गांव के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। आज बड़ी घटना होने से बच गई परंतु सवाल उठता है कि जो तार खराब हो चुके हैं उन्हें बिजली विभाग तत्काल क्यों नहीं बदलता। पूछती है जनता।