✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियो का हुआ आयोजन रैली, नारों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एच.आई.वी. एड्स के प्रति किया गया जागरूक
कटनी – शासकीय महाविद्यालय बरही मे रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत “बाधाओं को दूर कर, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन” थीम पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एच.आई. वी. एड्स के फैलने के कारण एवं इस महामारी से बचने के उपाय के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैली में सहभागिता कर नारों, स्लोगन एवं बरही न्यायालय के सामने नुक्कड़ नाटक के अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. अरविन्द सिंह द्वारा एचआईवी एड्स के लक्षण एवं इससे बचाव के तरीकों से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। साथ ही कहा कि यदि किसी के मन में एचआईवी एड्स से संबंधित किसी प्रकार की शंका या जिज्ञासा हो तो टोल फ्री एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल कर बिना किसी देरी के तत्काल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी को एड्स जन जागरूकता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई एवं पूरे समाज को एक-जुट होकर एड्स से लड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील महाविद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थियों से की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह, प्रियंका तोमर, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, सौरभ तिवारी, डॉ. मंजुलता साहू, रावेंद्र साकेत, गणेश प्रजापति तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रा. से. यो. स्वयंसेवक निगम चौधरी, जय प्रकाश दाहिया, सचिन दाहिया, विवेक, सतीश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संदीप साहू, लाल भईया लोनी, आकाश सोनी, मुस्कान सोनी, पलक पटेल, करुणा साहू, प्रिया गौतम, अनुराधा सिंह, सचिन चक्रवर्ती, संजय कुशवाहा, जतिन आदि स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहें।