खबर रामदेवरा जैसलमेर रिपोर्टर लक्ष्मण राम
स्वास्थ्य जांच कैंप की ग्रामीणों की सराहना पोकरण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हेल्थ हंस फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी राहत प्रदान की जा रही है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की प्राथमिक जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। हेल्थ हंस फाउंडेशन द्वारा पिछले तीन माह से लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाकर राहत प्रदान की जा रही है। इस शिविर के दौरान रामदेवरा की आशा सहयोगिनी चंदू चौहान और उनकी टीम सहित डॉक्टर चतुर सिंह spo मनीषा शाही, , लालकृष्णा LT,नीलम गौतम पायलट चौखाराम आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रामदेवरा के वार्ड नंबर 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर हेल्थहंस फाउंडेशन की एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में नन्हे बच्चों, महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं। स्थानीय ग्रामीण गीता मेघवाल ने हेल्थ हंस फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। हेल्थ हंस फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में इसी तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने की योजना है।