उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज गुडा रामाजी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडा रामाजी में को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्येन्द प्रकाश चोटिया के निर्देशन मे पीएलवी हितेश सोनी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में आयोजित शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने कानून कि जानकारी व बाल विवाह कानूनी अपराध है, बाल-विवाह निषेध के बारे में, नागरिकों के मूल अधिकारों की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत कि जानकारी दि व नालसा हेल्पलाइन 15100 कि जानकारी व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी प्रदान की साथ ही जीवन को जटिलताओ से मुक्त करते हुए सहज एवं सरल रास्ते पर चलकर छोटे छोटे योगदान देकर नवभारत निर्माण के भागीदार बनें जो संविधान सम्मत हो साथ हि बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में बालिकाओं को जागरूक किया ओर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के दुष्परिणाम व शपथ दिलवाई ।साथ हि पर्यावरण बचाव को लेकर जानकारी दी साथ एवं मौसमी बिमारीयो से बचाव की जानकारी दी । इस मौके प्रधानाध्यापक गिरधारी सिह मेड़तिया,चन्द्र प्रकाश पारिख, हिम्मताराम,दानाराम सैनी, अजय कुमार चौहान,सहित विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।