रिपोर्टर इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
-घायलों को बिजनौर से हायर सेंटर किया गया रेफर
रायपुर सादात में हादसे के बाद सड़क पर बैठा घयल
बिजनौर/रायपुर सादात, (हिटी)। थाना नगीना देहात अंतर्गत गांव सत्तारवाला में कोहरे के चलते हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह थाना नजीबाबाद के गांव गाजीपुर निवासी सूरज (19) पुत्र त्रिलोक, कार्तिक (20) पुत्र फूल सिंह और मंजीत (21) पुत्र कवेंदर किसी परिचित के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम गावड़ी जा रहे थे। जैसे ही वे गांव सत्तारवाला के पास पहुंचे, कोहरे के चलते पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस का कहना है कि हादसा बुंदकी रोड, सत्तारवाला गांव के पास हुआ है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।