नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
नई दिल्ली इंदिरा भवन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी से बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने झारखंड में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने संबंधी किया जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
मनरेगा का नाम बदलने पर जताई कड़ी आपत्ति
अंबा प्रसाद ने इस दौरान सोनिया गांधी के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम बदले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में सिर्फ नाम बदलने का कार्य कर रहे हैं नए विधेयक में कुछ नया नहीं है इनकी मनसा सिर्फ पूज्य बापूजी के नाम को खत्म करना है मनरेगा श्रमिकों और कर्मियों के लिए किसी प्रकार की राहत केंद्र सरकार के विधेयक में नहीं है।