थाना महरौनी का आकस्मिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ललितपुर #SPLalitpur @IPSMdMustaque द्वारा थाना महरौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, जागरूकता गतिविधियों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही साइबर क्राइम सेल का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों, शिकायत निस्तारण की स्थिति एवं तकनीकी संसाधनों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, आमजन से संवेदनशील व्यवहार रखने तथा शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार एवं जनविश्वास को और मजबूत करना रहा।
#LalitpurPolice