कमिश्नर ने संभाग के कलेक्टरो को जारी किया निर्देश
—
संवादाता विकास विश्वकर्मा शहडोल
शहडोल संभाग में शीतऋतु से बचाव संबंधी करें आवश्यक प्रबंध- कमिश्नर
—
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के अनूपपुर, उमरिया एवं शहडोल जिले के कलेक्टरो को निर्देश जारी कर कहा है कि शहडोल संभाग में शीतऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में सर्दी, खांसी, बुखार, इन्फ्लूएंजा, निमोनिया संक्रमणों सहित विभिन्न प्रकार के गैर-संक्रमणीय रोग जैसे उच्च रक्त चाप, मधुमेह इत्यादि के मरीजों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे मामलों में वृद्धि की आशंका रहती है। इन बिमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है जिससे जन स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।
उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की चालू अवस्था में उपलब्धता एवं ऑक्सीजन की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में बिस्तरों के साथ चादर एवं कम्बल की पर्याप्त व्यवस्था रखने, एनसीडी अभियान के तहत पूर्व में चिह्नित उच्च रक्त चाप व मधुमेह के मरीजों का सी.एच.ओ. के माध्यम से नियमित फॉलोअप एवं आवश्यक उपचार सुनिक्षित करने के साथ ही नए मरीजों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने कहा है कि ठंड के दिनों में पूर्व वर्षों में नवजात शिशुओं को दागना कुप्रथा को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे, दागने संबंधी प्रकरण संज्ञान में आए तो तत्काल उचित उपचार सुनिश्चित किया किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह भी शहडोल संभाग के निराश्रित लोगो को रैन बसेरा एवं सुरक्षित स्थान भिजवाए तथा रैन बसेरा मे बिस्तर एवं कंबल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले के मुख्य स्थानों जैसे बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थान पर नियमित अलाव की व्यवस्था की जाए।