दुखद समाचार: वरिष्ठ अधिवक्ता ए.के. चंदानी का निधन, आयकर एवं सेल्स टैक्स मामलों के विशेषज्ञ थे
दिनांक: 21 दिसंबर 2025
सहारनपुर के प्रख्यात अधिवक्ता एवं आयकर तथा सेल्स टैक्स के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले वरिष्ठ वकील ए.के. चंदानी का आज शाम करीब 5 बजे मेडीग्राम स्थानीय अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया।श्री चंदानी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनका निधन क्षेत्र के कानूनी जगत एवं परिचितों के लिए गहरा सदमा है।
अंतिम संस्कार का मृतक का अंतिम संस्कार कल दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे हकीकत नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा।परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़