मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
सोनभद्र/ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमओ डॉ कीर्तिआजाद बिंद के नेतृत्व में बुधवार को बीजपुर तथा डोडहर क्षेत्र में चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटर पर जांच के नाम पर कागजी खाना पूर्ति कर चले गए।जानकारी के अनुसार दोपहर में बीजपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बाजार ने चल रही आरोग्य पैथोलॉजी सेंटर पर जांच करने पहुंची जहा जांच बाद उक्त सेंटर पर अधिकारी ने नोटिस चस्पा कर दिया टीम को दुकान से बाहर निकलते ही संचालक ने उक्त नोटिस को फाड़ दिया किसी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तब तक उक्त पैथोलॉजी संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया।इसके बाद दूसरी बार टीम ने उक्त दुकान को सील कर दिया।वही मोटर गैरेज के पास चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच की लेकिन तमाम कमियाँ मिलने के बाद भी उस पर कार्यवाही करने से मना कर दिया गया। शायद वह स्वास्थ्य विभाग की जाँच टीम के अंतर्गत नही आता होगा।वही टीम को डोडहर पहुंचने पर पता चला कि सारे पैथोलॉजी सेंटर बंद पड़े हुए है जांच अधिकारियों ने बंद पड़े सेंटरों पर नोटिस चस्पा कर दिया।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर आरोप लगा कर बताया कि अधिकारी केवल खानापूर्ति के लिए आते है।बीजपुर बाजार में जिस पैथोलॉजी सेंटर को सील किया गया है उक्त पैथोलॉजी का पहले सोनभद्र पैथोलॉजी नाम था उस वक्त भी इस सेंटर को सील की कार्यवाही हुयी थी लेकिन संचालक कर्ता ने कुछ ही दिनों बाद बोर्ड बदल कर सील तोड़ कर अपना व्यापार शुरू कर दिया था।वहीं जांच टीम को जानकारी देने के बाद भी अबैध एक्सरे संचालक और अन्य पैथालॉजी की जाँच नही हुई और अधिकारी खानापूर्ति की कार्रवाई कर चले गए।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से एक टीम गठित कर जाँच और कार्रवाई की माँग की है।