जिलाधिकारी जनपद जालौन के माध्यम से दिया ज्ञापन:
बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए दृढ़संकल्पित मानव शक्ति पार्टी ने प्रथम चरण में 40 किलोमीटर की दो दिवसीय पदयात्रा कालपी से उरई तक निकाल कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए जिलाधिकारी जनपद जालौन के माध्यम आज 23 दिसंबर 2025 ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते समय मानव शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि मानव शक्ति पार्टी इस तरह की पदयात्राएं ज्ञापन धरना प्रदर्शन तब तक जारी रखेगी जब तक केंद्र सरकार बुंदेलखंड राज्य का निर्माण नहीं कर देती है ।यात्रा प्रमुख एवं पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह तथा यात्रा संयोजक यात्रा मोहित यादव लम्बरदार वा यात्रा व्यवस्थापक जिलाध्यक्ष जालौन हाकिम सिंह पाल के संयोजन में इस पदयात्रा में मानव शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,प्रदेश प्रभारी विनीत बसंत प्रदेश महासचिव यादव कुमार तोमर, सलाहकार समिति के राष्ट्रीय महासचिव किशन बाबूजी, बुन्देलखण्ड प्रभारी दिनेश कुशवाहा , झांसी महानगर अध्यक्ष अभिषेक गुर्जर,दतिया जिलाध्यक्ष जिला संरक्षक जालौन जुझार सिंह राजपूत,आकाश यादव सहित जनपद जालौन की सम्पूर्ण कार्यकारणी उपस्थित रही।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश