बेहट (सहारनपुर) बेहट। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हो रही हत्याओं को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ताओ ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर शाकंभरी द्वार के पास बांग्लादेश का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया
मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शाकंभरी द्वार पर एकत्र हुए और दिल्ली यमुनोत्री हाइवे को सांकेतिक रूप से जाम कर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद विहिप। कार्यकर्त्ताओ ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बांग्लादेश का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया*। *सुरक्षा को लेकर कोतवाल सतपाल सिंह भाटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान आशीष रोड, योगेश चौहान, अनुज सैनी, विशाल,संदीप, विनीत, राजपाल, महावीर, सुमित, शुभम, वासु, प्रिंस, धीरज, उज्जवल, सुनील, अमित, प्रदीप, रजत, सचिन, बॉबी, मनीष आदि सैकड़ों विहिप कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़