इंडियन टीवी न्यूज सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में एवं एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुभागीय अधिकारी श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में मृतक पंकज ठाकुर की अंधी हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दोनों शातिर आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 18.12.2025 को सुबह मूंगवानी रोड स्थित सिवनी निर्माणाधीन मकान में किसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंच कर पाया कि मृतक का नाम पंकज ठाकुर निवासी महाराज बाग सिवनी है।एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।शव के पीएम उपरांत डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्रदाय की गई जिसका अवलोकन एवं परिजनों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतक की रस्सी से गला घोटकर किसी व्यक्ति द्वारा हत्या की गई है।जिस पर से असल अपराध क्रमांक 1001/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस.का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।उल्लेखनीय है की घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाशी में टीमों को लगाया गया।तकनीकी साक्ष्य के आधार पर राहुल ठाकुर निवासी ग्राम गाडरवारा संदेही ज्ञात हुआ जो घटना दिनांक 17.12.2025 को मृतक के साथ आखरी बार देखा गया था।एवं घटना दिनांक से ही अपना मोबाइल बंद कर अपनी उपस्थिति छिपाकर रख रहा था।साथ ही पंकज ठाकुर के अंतिम संस्कार में उपस्थित नहीं हुआ था।तकनीकी माध्यमों एवं मुखबिरों की सहायता से राहुल ठाकुर को दिनांक 25.12.2025 को दस्तयाब किया गया।जिसके साथ उसका एक साथी कमलेश बंदेवार भी मिला।घटना के संबंध में राहुल ठाकुर एवं कमलेश बंदेवार से शख़्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा स्वीकार करते हुए बताया गया कि दोनों मोबाइल ऐप के माध्यम से क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के आदी है।राहुल ठाकुर एवम पंकज ठाकुर एक दूसरे को बचपन से जानते थे।घटना के एक दिन पहले दिनांक 16.12 2025 को दोनों आरोपियों ने सट्टा खेलने के लिए कमलेश बंदेवार की चांदी की चेन मृतक पंकज ठाकुर के पास रखकर ₹1500 उधार लिए थे जो कि आरोपियों ने उन रुपयो का मोबाइल में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर हार गए।एवं पंकज ठाकुर को वापस नहीं किया।साथ ही अगले दिन 17.12.2025 को फिर मृतक एवं दोनों आरोपी फुटबॉल स्टेडियम सिवनी के पास मिले जहां फिर से कमलेश बंदेवार एवं राहुल ठाकुर ने क्रिकेट में सट्टा लगाने के लिए मृतक से ₹2500 मांगे और पंकज को आश्वासन दिया की मैच के बाद रुपए जीतकर पंकज को ₹3000 वापस करेंगे और उसे शराब भी पिलाएंगे।तब पंकज ने कमलेश बंदेवार को फोन पे के माध्यम से 1700 रुपए ट्रांसफर किया और शराब के लिए ₹800 नगद दिए शराब लेने के बाद तीनों एडवोकेट राज गोस्वामी के मूंगवानी रोड स्थित निर्माणाधीन भवन में बैठकर शराब पिए शराब पीने के बाद पंकज ठाकुर ने अपने कुल 4500 रुपए राहुल ठाकुर अव कमलेश बंदेवार से वापस मांगे तो दोनों ने रुपए देने मना कर दिए।जिस बात को लेकर पंकज ठाकुर ने बोला कि दोनों की शिकायत कर कोर्ट कचहरी करवाऊंगा तो राहुल ठाकुर एवं कमलेश बंदेवार ने आवेश में आकर रस्सी से गला घोंटकर पंकज ठाकुर की हत्या कर दिया।पंकज ठाकुर की हत्या करने के पश्चात दोनों के द्वारा पंकज ठाकुर की पहनी हुई सोने की अंगूठी में उसके जेब मे रखें 4500 रुपए निकलना भी स्वीकार किया है।जिस आधार पर प्रकरण में धारा 315 3(5) बी.एन.एस. बढ़ाई गई है दिनांक 26/12.2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक पंकज ठाकुर की सोने की अंगूठी अव मृतक के पास से निकल गए रुपियो को बरामद करने एवं प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों को उजागर करने हेतु दोनों आरोपीगणों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।