सहारनपुर छुटमलपुर
क्षेत्र के ग्रामीण, किसान एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह सैनी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में अल्ट्रासाउंड सेवा का हुआ शुभारंभ।
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में अल्ट्रासाउंड सेवा का विधिवत उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ महेंद्र सिंह सैनी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डॉ प्रवीण कुमार भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित सेन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण, किसान एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय व धन की बचत होगी और समय पर सटीक उपचार संभव हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेवा का संचालन डॉ. उर्मिला सिंह द्वारा किया जाएगा, जो एक अनुभवी सर्जन होने के साथ-साथ महिला रोगों की विशेषज्ञ हैं। उनकी विशेषज्ञता से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित अन्य रोगियों को भी उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की गई और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने मंडल के शक्ति केंद्र फतेहपुर भादो में बूथ संख्या 381 382 383 एस आई आर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निरीक्षण किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मणडल अध्यक्ष अमित सेन, भाजपा नगर प्रभारी मंजू शर्मा एडवोकेट, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार, एसीएमओ डॉ कपिल देव, डॉक्टर आफताब आजम, चीफ फार्मासिस्ट सुखदेव सिंह, शुभम मानिक लैब टेक्नीशियन, नवनीत सैनी, डॉक्टर मोहम्मद हारिस, डॉ अक्षय दीक्षित, राजकुमार प्रधान, दिनेश शर्मा, संजय सैनी, सोनू सैनी, बबीता काम्बोज, रेणु काम्बोज एवम, समस्त स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़