हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर
महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने की दिशा में 101 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में परिसर में महिलाओं के सशक्तिकरण लिए मसाला चक्की की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन श्रीमती स्मिता भारती, क्षेत्रीय कावाध्यक्षा द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, घरेलू स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना तथा उनके कार्य को सरल एवं समय संरक्षणीय बनाना है। मसाला चक्की की स्थापना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने में सहायता मिलेगी और स्वावलंबन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कावा सदस्यों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण से जुड़ी ऐसी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उक्त अवसर पर, अधिकारीगण, कावा सदस्य, महिला कार्मिक एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
नितिन कुमार (उप०कमा०)
कृते कमाण्डेंट-101 द्रुत कार्य बल