नगर कोतवाली, देहात कोतवाली व थाना मिर्जापुर में प्रभारी निरीक्षकों ने सुनी जनसमस्याएं
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद सहारनपुर के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का नियम एवं कानून के अनुरूप त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक नेमचंद द्वारा जनसुनवाई के दौरान आए जनमानस की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है।
वहीं थाना देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित निस्तारण कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने भी जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित थाना समाधान दिवस से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़