नागिन मोड़ पर दिखाई दे रहा है बाघ का जोड़ा
बाड़ी नगर के पास पुराने हाइवे पर बाघ बाघिन का जोड़ा दिखाई दे रहा है पिछले कुछ दिनों से यह रोज़ रात को 10 बजे के बाद नागिन मोड़ पर बनीं बाउंड्री वॉल पर आराम फरमाते दिखाई दे रहा है धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि वह भोपाल से लोट रहे थे तभी नागिन मोड़ पर बाघ बाघिन के साथ 2 शावक भी चहलकदमी करते देखा तो हमने गाड़ी रोक ली तो वह जंगल तरफ निकल गए पिछले कुछ दिनों से यह बात सुनने को मिल रही है यही कारण है कि बाघिन ने बच्चों को जन्म दिया है इसलिए वह स्थाई रूप एक ही जगह देखी जा रही है सूत्रों की मानें तो बाघिन जब बच्चों को जन्म देती है तो उनकी सुरक्षा के लिए वह घातक हो जाती है इसलिए जहां तक हो सके इस रास्ते से आना जाना बंद कर दें