खबर रामदेवरा जैसलमेर
ITN न्यूज चैनल
रिपोर्टर लक्ष्मण राम
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक नगरी रामदेवरा में 20 दिसंबर को सुधारों की बस्ती स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। रामदेवरा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।
चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फोटो खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में, पोकरण उप अधीक्षक प्रवीण कुमार सेन के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। थाना अधिकारी खेताराम गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की सघन तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस टीम में खेताराम गोदारा थानाधिकारी,रोहित पालीवाल हेड कांस्टेबल,रमेश टांडी ,श्रवणराम रामनारायण ,बाबूलाल ,अशोक, भगवानदास ,हनुमानराम,रतनलाल ,जयशर्मा,महीराम ,रघुवीर सिंह राजूराम, व अनीता महिला कांस्टेबल शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों एवं आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।