जयपुर। राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञानविहार यूनिवर्सिटी में ज्ञान विहार वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘ज्ञानसेतु’ थीम पर रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि कनिष्क शर्मा रहे। प्राचार्या रीता तनेजा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारोंत था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों, अभिभावको और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। वार्षिक उत्सव में शैक्षणिक, खेल कूट एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या रीता तनेजा ने बताया कि वार्षिकोत्सव न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव है, बल्कि शिक्षा को जीवन से जोड़ने वाले ज्ञान सेतु की सार्थक झलक है। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत नृत्य, योग प्रदर्शन तथा प्रेरक लघु नाटक ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया है। लघु नाटक के माध्यम से ‘ज्ञानसेतु’ थीम को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया, वहीं योग प्रस्तुति ने अनुशासन और स्वास्थ्य का संदेश दिया।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट