दुद्धी सोनभद्र। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।
पहली घटना कस्बे में अमवार रोड काली मंदिर के आगे शाम 6 बजे घटी।जहां अंजेश कुमार (40)पुत्र स्व. राजकुमार, निवासी कस्बा वार्ड नं. 9,किसी काम से जोरुखाड़ से घर लौट रहे थे। काली मंदिर अमवार पर एक स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी दुद्धी लाया गया ,जहां इलाज चल रहा है ।दूसरी दुर्घटना हरपुरा के पास शाम साढ़े 5 बजे हुई। नीतीश (30)पुत्र प्रमोद गुप्ता, निवासी हरपुरा, बभनी ड्यूटी जाते समय बारहपान गांव में एक अन्य बाइक से भिड़ गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में निजी साधन से उन्हें सीएचसी दुद्धी भेजा। युवक को सीने व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।तीसरी घटना सरडीहा के पास गुलालझरिया मोड़ पर हुई। कृष्ण कुमार (55)पुत्र स्व. दशरथ निवासी छत्तरपुर थाना विंढमगंज, हरिचरण (70), पुत्र स्व. फूलचंद (वेद), निवासी भूमफोर थाना धुरकी (झारखंड) तथा विश्वजीत (26) पुत्र कैलाश प्रसाद, निवासी छत्तरपुर थाना विंढमगंज, बाइक से दवा लेकर लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों की मदद से निजी साधन से तीनों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।कृष्ण कुमार और फूलचंद को अंदरूनी चोटे आई है जबकि विश्वजीत को हल्की चोटे आई है ।
सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है ।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)