39वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बुधवार को खेले गए मुकाबले में ओबरा की टीम ने दानापुर (बिहार)की टीम को 5 विकेट से पराजित कर दिया ।टॉस दानापुर के कप्तान आमिर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर ने 17 ओवर में सभी विकेट गवांकर 143 रन बनाएं ।जिसमें पंकज ने 2 छक्के व 8 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 51 रन बनाएं। वहीं साहिल ने 2 छक्के व 1 चौकों की सहायता से 20 रन,अक्षय ने 1 छक्का व 2 चौकों की मदद से 17 रन तथा स्पर्श ने 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।ओबरा की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज प्रियांशु ने चार ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किया,अनुराग ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि दीपक ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट एवं सूर्यप्रकाश ने 2 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम ने 13.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर आसानी से 146 रन बना लिए ।जिसमें साहिल ने 5 छक्कों व 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर 68 रन बनाए।वहीं प्रदीप ने 1 छक्के व 3 चौकों से 24 रन ,अनुराग ने 1 छक्का व 3 चौकों की मदद 19 रन एवं प्रियांशु ने 2 छक्के की मदद से 14 रन जोड़े।गेंदबाजों करते हुए दानापुर के गेंदबाज सुमित ने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट लिए,धीरज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट तथा अमित ने 1 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटके।इस तरह ओबरा की टीम ने दानापुर की टीम को 5 विकेट से पराजित किया।इस जीत के नायक ओबरा टीम के प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि डीएलसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामानुज दुबे के द्वारा पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री मोहम्मद जामी व रजत राज ने की, जबकि स्कोरिंग अयान खान व सैय्यद अयाज ने संभाली।अगला 02.01.2026 का मैच प्रकाश पाली बनाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच खेला जाएगा ।
सोनभद्र/दुद्धी ( विवेक सिंह)