नर्मदापुरम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, नर्मदा नदी से बरामद हुआ शव
नाबालिग अपहरण व हत्या का चंद घंटों में खुलासा, एकतरफा प्रेम में युवक बना हत्यारा।
राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने चंद घंटों में सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस. थोटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई ज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। जांच के दौरान संदेही आकाश सोलंकी (18 वर्ष), निवासी कीरतपुर, थाना पथरौटा को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर मामले की गंभीरता सामने आई। इसके बाद एसडीईआरएफ की मदद से नर्मदा नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम रंढाल के पास नाबालिग का शव बरामद हुआ।
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था और बातचीत बंद होने से आक्रोशित होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
मुख्य भूमिका में निरीक्षक कंचन सिंह – थाना प्रभारी, कोतवाली नर्मदापुरम
उप निरीक्षक संजीव पावर – थाना प्रभारी, पथरौटा।

About the Author
Post Views: 22