वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
पार्षद के बेटे को पुलिस ने बनाया निशाना, थाने में जबरन बैठाने से बिगड़ी हालत — ICU में भर्ती,थाना प्रभारी मौन!
वाराणसी,हुकुलगंज वार्ड नंबर 11 के लोकप्रिय पार्षद बृजेश चंद श्रीवास्तव के पुत्र को चौकी प्रभारी द्वारा अनायास ही सुबह से चौक थाने में बैठाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।पार्षद द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद थाना प्रभारी ने युवक को नहीं छोड़ा। पार्षद का आरोप है कि चौकी प्रभारी ब्रम्हणाल ने जबरदस्ती और गलत आरोप लगाकर उनके बेटे को सुबह से जमीन पर बैठाकर रखा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।कुछ समय पहले युवक की हालत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिजन उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया है।इसके बावजूद थाना प्रभारी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
मामले ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्षद बृजेश चंद श्रीवास्तव का कहना है कि उनका बेटा किसी अपराध में नहीं, बल्कि क्षेत्र के एक सम्मानित व्यक्ति के पिता के स्वर्गवास पर मिट्टी में शामिल होने घाट गया था।इसके बावजूद पुलिस ने उसे जबरन चौक थाने में बैठा लिया।
अब सवाल उठता है—
क्या शोक कार्यक्रम में शामिल होना भी अपराध है?
और अगर नहीं, तो फिर यह पुलिसिया कार्रवाई किस दबाव में?
वही पार्षद ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग किया। फिलहाल अभी बच्चा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है । सूत्र की माने तो पुलिस के इस रवैये से भड़के बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी के चौक थाने में धरने पर बैठने की सूचना। मामले की जानकारी के लिए भी मिलाने पर थाने का cug नम्बर नही उठा रहा है।