रामगढ़ पुलिस की अनूठी पहल से बदली तस्वीर हेलमेट पहनने वालों का सम्मान, लापरवाहों को समझाइश — सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय और अनूठी पहल करते हुए यातायात नियमों की पालना को लेकर सख्त संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,
जिसका असर अब साफ नजर आने लगा है।
शुक्रवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बहादुरपुर रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर के बाहर विशेष यातायात अभियान चलाया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मीणा, कांस्टेबल मनमोहन सिंह चौधरी सहित आरएससी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा। अभियान में खाटूश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जवाहर तनेजा व सदस्य भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नजर आए।
रामगढ़ पुलिस ने यातायात जागरूकता को लेकर नया तरीका अपनाते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे दुपहिया चालकों को रोककर फूलमाला पहनाई और उपहार देकर सम्मानित किया। इस सकारात्मक पहल से चालकों में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की खुलकर सराहना की।
वही पुलिस ने स्पष्ट किया कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कवच है। एक जांबाज सिपाही सुनील देव मीणा जो की सुबह 5:00 से जनता की सेवा के लिए निकल लेते हैं जो रात तक लोगों को यातायात के नियम बताते रहते हैं जनता उनका मान सम्मान करती है व पालन भी करती है
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है और लोग यातायात नियमों को लेकर जागरूक होते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान.

About the Author
Post Views: 17
Related posts:
- ममता देवी ने उठाई अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
- हिण्डौण सिटी खीपकापुरा की ढाणी सामरे का पुरा में लगी भीषण आग, 40 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
- कैलादेवी में पानी की समस्या के लिए आम लोगों ने जिला कलेक्टर सहाब को दिया लेंटर
- राजकीय सोनीगरा चिकित्सालय के सामने कचरे का ढेर मरीजों को काफी परेशान हो रही