अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा गांधी चौक में आयोजित किया गया गर्म दूध का लंगर
डबवाली( अजय कुमार अमलोह)
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा नव वर्ष-2026 के पावन अवसर पर स्थानीय गांधी चौक में शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकू के सानिध्य में गर्म दूध का लंगर आयोजित किया गया। जिसमें 500 से अधिक राहगीरों को दूध पिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। संस्था के विशेष आमंत्रित सदस्य मदन लाल गुप्ता द्वारा दूध लंगर का आगाज किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी पावन अवसर पर सार्वजनिक स्थान पर आयोजित किया जाने वाला कोई भी लंगर आपसी भाईचारे का संदेश देता है। क्योंकि लंगर में सभी आपस में मिल बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। हमें समय समय पर आपस में मिलकर ऐसे लंगरों का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही लंगरों की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य प्रीतम बांसल, पंजाब राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, रूपिंद्र गोयल, तरसेम गर्ग बीमा वाले, शंकर बांसल, चरण कमल गोयल, चंदन सिंगला, युवा रक्तदान सोसायटी के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी, डा. प्रेम गोयल, सोमनाथ गर्ग, जसविंद्र सिंह कुलार मैहना, निर्मल गर्ग बिट्टू एवं रवि कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। शाखा अध्यक्ष नरेश गुप्ता टिंकू ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।