रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
जूनियर और सीनियर कैटेगरिज में होगा कॉम्पटीशन
रोटरी क्लब चम्बल द्वारा मुरैना शहर में जीके क्विज कॉम्पटीशन 18 जनवरी रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, कॉम्पटीशन जूनियर और सीनियर 2 कैटेगरिज में आयोजित होगा, जिसमे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक जूनियर और कक्षा 9 से 12 तक सीनियर केटेगरी के छात्र हिस्सा ले सकेंगे । कॉम्पटीशन का रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रु रखा गया, कॉम्पटीशन में रजिस्ट्रेशन हेतु छात्र पोस्टर में दिए हुए नंबर्स पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । कॉम्पटीशन में प्रथम विजेता को मोबाइल टैबलेट, द्वितीय विजेता को सायकल और तृतीय विजेता को स्मार्ट वॉच इनाम स्वरूप रखी गई है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक केटेगरी में 50 कॉन्सुलेशन प्राइज़ भी रखे गए है । कॉम्पटीशन में हिस्सा ले रहे छात्रों को अपनी अपनी स्कूल आईडी एवं आधारकार्ड स्वेम के साथ लाना अनिवार्य होगा । अतः रोटरी क्लब चम्बल मुरैना सभी छात्रों से अपील करते है कि अधिक से अधिक संख्या में इस जीके क्विज कॉम्पटीशन में हिस्सा लें