रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई।
मंगलवार, 6 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 383 आवेदकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को टी.एल. (टाइम लिमिट) मार्क करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। कई प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा स्वयं मोबाइल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, डिप्टी कलेक्टर श्री अरविन्द माहौर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।