अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी
मैनपुरी 8 जनवरी जन सुनवाई के दौरान जब जिलाधिकारी । अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख दीवानी रोड मोहल्ला कत्था फैक्ट्री निवासी वरुण कुमार , हिमांशु, हरी विलास सिंह, आदि ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया की आवास पर जाने के लिए 100 मी पुरानी सड़क बनी हुई थी,। जो वर्तमान में जीर्णशीर्ण है सड़क में बरसात में तीन से चार फीट पानी भर जाता है, जिसके कारण आवागमन में असुविधा होती है,। शिकायतकर्ताओं ने बताया की मोहल्ला निवासी निर्मल कुमार कमल कुमार ने अवैध रूप से सड़क पर जबरन दीवार लगाकर जीना और टॉयलेट बनवा दी है जिसके कारण आवागमन में अवरोध हो गया है अभी हाल ही में नगर पालिका द्वारा सड़क बनवाने का टेंडर किया गया है ठेकेदार ने मौके पर ईंट गिट्टी डालकर नाली बनवाना शुरू कर दिया है।
श्री सिंह ने प्रार्थना पत्र पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए भूमि पर अनधिकृत कब्जा की शिकायत है निरंतर मिल रही हैं कुछ दबंग पर्वत के व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक भूमि चकरुद आम रास्तों पर कब्जे किए जा रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए एक बार कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुणे कब्जा किया जाए तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार । क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्ध प्रकाश अनिल सक्सेना अनुज कुमार आदिउपस्थित रहे!