इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी: कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के नगरीय निकाय सिवनी केवलारी छपारा एवं लखनादौन के पेयजल कार्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेयजल गुणवत्ता तथा जलजनित बीमारियों की जानकारी हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण जिले में स्थित चार जल प्रयोगशालाओं—सिवनी, केवलारी लखनादौन एवं छपारा में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्रियों एवं रसायनज्ञों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को पेयजल गुणवत्ता के विभिन्न पैरामीटर की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही जल में विभिन्न तत्वों की अधिकता से होने वाली बीमारियों तथा उनके दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों में जलप्रदाय किए जाने के पूर्व बरती जाने वाली विशेष सावधानियों पर भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री
उपयंत्री रसायनज्ञ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा पेयजल व्यवस्था से संबंधित मैदानी अमले की उपस्थिति रही।