थाना बेहट पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही ई-रिक्शा बैट्री चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोर गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा की चार बैटरियां भी बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र में पूर्व में की गई कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
थाना बेहट पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों एवं ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़