जाकिर झंकार | आहवा
दिनांक: 10
डांग जिले के मुख्यालय आहवा स्थित स्वराज आश्रम टिंबर हॉल में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कराटे टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर डांग जिले के माननीय विधायक श्री विजयभाई पटेल तथा डांग जिले के माध्यमिक शिक्षा अधिकारी (DEO) श्री जिग्नेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया।
इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में स्वाभिमान, साहस और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं तथा उनकी सुरक्षा की दिशा में एक नई सोच प्रदान करते हैं। साथ ही यह समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य करते हैं।