रविवार को जिलाधिकारी ललितपुर श्री सत्य प्रकाश एवं मा. सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने आजादपुरा क्षेत्र में संचालित जल जीवन मिशन (नगरीय) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मार्ग का समुचित समतलीकरण कर यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मा. सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य सुगठित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। जो कार्य शेष हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने भी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान जनसुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
प्रवीन जैन
जिला रिपोर्टर